Big NewsNational

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया। राहुल गांधी ने कहा, जुमले की हकीकत सबके सामने

dolloe vs rupees

 

डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार को कुंभकर्णीय नींद से जागकर आर्थिक नीतियों में सुधार करना चाहिए।

आपको बता दें कि रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को हालांकि ये 17 पैसे मजबूत हुआ और 79.82 पैसे पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 रुपए के भी ऊपर चला गया था।

रुपए की लगातार गिरती कीमत के बाद अब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

मालकिन की जान लेने वाला पिटबुल कुत्ता नगर निगम की हिरासत में, देखा जा रहा नेचर

राहुल गांधी ने लिखा, “…80, 90 पूरे 100? प्रधानमंत्री बनने से पहले रुपये की कीमत पर लंबे-लंबे प्रवचन देते थे, लेकिन पीएम बनने के बाद, देश को पाखंड के ‘अमृतकाल’ में धकेल दिया है। इतिहास में पहली बार, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले सबसे कमजोर- 80 पार हो चुका है।”

राहुल गांधी ने कहा है कि जुमले की हकीकत अब सामने है। रुपये की जर्जर हालत और दिशाहीन सरकार के कारनामों का भुगतान आने वाले दिनों में देश की जनता को करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि मजबूत रुपये के लिए एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है। अब इस जुमले की हकीकत सबको पता चल चुकी है।

कुम्भकर्णीय नींद से जागो

राहुल गांधी ने कहा कि मैं भारत सरकार से फिर कह रहा हूं, अभी भी वक्त है, अपनी कुम्भकर्णीय नींद से जाग जाओ। झूठ और जुमलों की राजनीति बंद करो, और तुरंत आर्थिक नीतियों में सुधार करो। आपकी नाकामियों की सजा देश की आम जनता नहीं भुगत सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें