UttarakhandBig News

kedarnath helicopter crash : हेली सेवाओं पर फिर उठा सवाल!, जानें अब तक की बड़ी घटनाएं

kedarnath helicopter crash : उत्तराखंड में 15 जून को केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस भयावह हादसे में सात यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. यह दुर्घटना चारधाम यात्रा के दौरान घटने वाली उन कई घटनाओं की सूची में एक और खतरनाक कड़ी जुड़ने जैसा है, जो पहाड़ी उड़ानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठा रही है.

खराब मौसम बताई जा रही kedarnath helicopter crash हादसे की वजह

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार kedarnath helicopter crash की वजह खराब मौसम माना जा रहा है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपात बैठक बुला ली है, जिसमें डीजीसीए, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, आपदा प्रबंधन और यूसीएडीए के आला अधिकारी शामिल हुए. सीएम धामी ने सभी को निर्देश दिए गए हैं कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, सीएम धामी ने बुलाई आपात बैठक, हेली सेवा पर लगाई रोक

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश
kedarnath helicopter crash

उत्तराखंड में हाल की बड़ी हवाई दुर्घटनाएं

8 मई 2025 में उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश : देहरादून से गंगोत्री धामी जा रहा एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी.

7 जून 2025 रुद्रप्रयाग हादसा : गौरीकुंड हाईवे के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में सभी यात्री सुरक्षित बच निकले, लेकिन घटना ने हेली सेवाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर से चिंता खड़ी कर दी थी.

18 अक्टूबर 2022 उत्तरकाशी में बड़ा हादसा : केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हुआ था, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी. यह दुर्घटना चारधाम यात्रा के दौरान हुई सबसे गंभीर घटनाओं में से एक रही.

सवालों के घेरे में आई हेली सेवाएं

उत्तराखंड की हेली सेवाएं एक बार फिर सुरक्षा संकट के दौर में हैं. खराब मौसम, तकनीकी खामियां और मानवीय लापरवाही जैसी वजहों से बार-बार लोगों को जानें जा रही हैं. सरकार और DGCA को इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है, ताकि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें