HighlightNational

पंजाब के सीएम भगवंत मान कल करेंगे दूसरी शादी, ये हैं होने वाली पत्नी

bhagwant-mann-marriage

 

 

पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहें हैं। ये शादी चंडीगढ़ में होगी। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

भगवंत मान की दूसरी पत्नी का नाम डॉक्टर गुरप्रीत कौर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 8 के गुरुद्वारे में सादे तरीके से विवाह की रस्में संपन्न की जाएंगी और खास मेहमान ही इसमें शामिल होंगे।

बड़ी खबर। मोदी मंत्रिमंडल से इस मंत्री का इस्तीफा

आपको बता दें कि भगवंत मान की पहली शादी छह साल पहले ही टूट चुकी है। पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं। पहली पत्नी बच्चों के साथ अमेरिका में रहती है। मान के शपथ समारोह में शामिल होने ये दोनों ही बच्चे अमेरिका से आए थे।

बताया जा रहा है कि भगवंत मान दूसरी शादी के लिए अपनी मां और बहन के कहने पर राजी हुए हैं। मां और बहन ने ही लड़की पसंद की है।

सीएम मान की दूसरी पत्नी पेशे से डाक्टर हैं। पंजाब की लोकल मीडिया से मिली खबरें बताती हैं कि दोनों के परिवार एक दूसरे को पहले से जानते हैं। वहीं गुरप्रीत कौर सामान्य परिवार से आती हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें