Big NewsNational

बड़ी खबर। मोदी मंत्रिमंडल से इस मंत्री का इस्तीफा

MUKHTAR ABBAS NAQVI

 

 

नई दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है। मोदी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने क्यों इस्तीफा दिया ये अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन दिलचस्प ये है कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल एक दिन बाद खत्म हो रहा है। इसके पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

शानदार तस्वीर। भारतीय वायुसेना के इतिहास में पहली बार पिता – पुत्री ने एक साथ उड़ाया विमान

माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई अन्य जिम्मेदारी दे सकती है। समाचार एजेंसी ANI ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

नकवी ने आज सुबह पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। मुख्तार अब्बास और राजनाथ सिंह दो ऐसे नेता है जो अटल सरकार में भी मंत्रीमंडल में शामिल रहें हैं।

Back to top button