Big NewsNational

श्रीकांत त्यागी पर ईनाम घोषित, दून में ठेकेदारी के काम!

srikant tyagi

यूपी के नोएडा में गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर यूपी पुलिस ने ईनाम घोषित कर दिया है। पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने की तैयारी में है।

यूपी पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी वो हाथ नहीं लगा है।

इससे पहले नोएडा विकास एथारिटी ने पुलिस की मदद से उसके फ्लैट पर उसके द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़ दिया है। इस दौरान सोसायटी के लोगों ने हिप हुर्रे के नारे लगाए।

बड़ी खबर। ऋषिकेश में देखा गया श्रीकांत त्यागी, आज कर सकता है सरेंडर

श्रीकांत त्यागी लगातार फरार चल रहा है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। उसकी अंतिम लोकेशन हरिद्वार में मिली है। वहीं खबरें हैं कि श्रीकांत त्यागी देहरादून में ठेकेदारी के कई काम करता है। कई ठेकेदारी के कामों में उसने पैसा लगा रखा है।

फिलहाल श्रीकांत त्यागी फरार है। आशंका है कि वो कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें