Big NewsNational

बड़ी खबर। ऋषिकेश में देखा गया श्रीकांत त्यागी, आज कर सकता है सरेंडर

srikant tyagi

 

यूपी के नोएडा में महिला को भद्दी गालियां देने वाला श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi) फरार है। उसकी तलाश में लगी पुलिस को श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश के आसपास मिली है। खबरें हैं कि श्रीकांत त्यागी को सीसीटीवी में देखा गया है। श्रीकांत हरिद्वार में साइट हुआ है। इसके बाद उसके ऋषिकेश की ओर जाने की खबरें आ रहीं हैं।

श्रीकांत त्यागी को तलाश करने के लिए यूपी पुलिस की टीमें उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं। गुपचुप तरीके से श्रीकांत त्यागी के पीछे पुलिस लगी हुई है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस की टीम श्रीकांत त्यागी के बेहद करीब पहुंच चुकी है। वहीं उत्तराखंड पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है।

यूपी में गालीबाज श्रीकांत त्यागी के घर पहुंचा बाबा का बुलडोजर, ऋषिकेश में मिली लोकेशन

आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी नोएडा की एक सोसायटी में एक महिला को भद्दी गालियां देने को लेकर निशाने पर आ गया था। सोशल मीडिया में श्रीकांत त्यागी के बीजेपी से जुड़े होने की खबरें सामने आने के बाद हंगामा शुरु हुआ। बीजेपी ने इस बात का खंडन किया कि श्रीकांत त्यागी उनकी पार्टी का सदस्य है। वहीं यूपी पुलिस और नोएडा प्रशासन ने भी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को अरेस्ट करने की कोशिश की गई लेकिन वो भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसकी गाड़ी को सीज कर दिया। इसके बाद आज नोएडा विकास प्राधिकरण ने आज श्रीकांत त्यागी के घर के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़ दिया है।

माना जा रहा है कि लगातार बढ़ते दबाव और कार्रवाई से परेशान श्रीकांत त्यागी आज किसी भी समय कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। यूपी, उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में श्रीकांत त्यागी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें