Assembly ElectionsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : PM मोदी को टक्कर देने आएंगी प्रियंका गांधी, यहां हो सकती है रैली

compete with PM Modi

देहरादून : पीएम मोदी ने पहले देहरादून में रैली को संबोधित किया था। उस रैली के जवाब में कांग्रेस ने राहुल गांधी की रैली कराई। पीएम मोदी ने हाल ही में हल्द्वानी में रैली की थी। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से कुमाऊं में प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियां की जा रही है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल तीन जगहों का चयन किया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ जनवरी को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी।

माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की रैली कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी, रुद्रपुर या िर अल्मोड़ा में हो सकती है। इसके लिए पार्टी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही रैली का स्थान तय कर दिया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ’मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा बुलंद किया हुआ है। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हल्द्वानी में हुई रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यहां भी कांग्रेस हल्द्वानी के उसी मैदान में रैली करा सकती है, जहां प्रधानमंत्री की रैली हुई थी।

हालांकि, इस पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। कांग्रेस प्रियंका गांधी को उत्तराखंड लाकर उनके नारे के साथ यहां आधी आबादी, यानी महिला वोटरों को अपने पाले में लाने की कवायद कर रही है। कांग्रेस प्रियंका गांधी को गढ़वाल व कुमाऊ मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों का दौरा कराने की तैयारी भी कर रही है। इस कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत प्रियंका गांधी को अल्मोड़ा व श्रीनगर आने का न्यौता दे चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें