Uttarakhand Loksabha ElectionsBig NewsUttarakhand Congress

अल्मोड़ा सीट से प्रदीप टम्टा ने भरा नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

अल्मोड़ा सीट से बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, धारचूला के विधायक हरीश धामी और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

अल्मोड़ा सीट से प्रदीप टम्टा ने भरा नामांकन

प्रदीप टम्टा ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर को दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा में जनसभा की। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने जनता त्रस्त हो चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी रहे मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जनता का भरोसा कांग्रेस पर बढ़ा है। निश्चित तौर पर कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीतेगी और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी जी जान से जुटने की अपील की है। इसके साथ ही जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें