Entertainment

एक नहीं बल्कि दो-दो ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लिए Kalki 2898 AD के स्ट्रीमिंग राइट्स, इतने करोड़ में हुई डील

प्रभास (Prabhas) की फिल्म कल्कि 2898 एडी(Kalki 2898 AD) का हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। आए दिन फिल्म से जुड़े अपडेट आते रहते है। जिससे फिल्म सुर्ख़ियों में बनी रहती है।इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है।

मल्टी स्टारर इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ऐसे में इस फिल्म के ओटीटी राइट्स से जुडी एक खबर चर्चा में है। बताया जा रहा है की फिल्म के ओटीटी राइट्स (Kalki 2898 AD OTT Rights) दो बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ने खरीदे हैं।

amitabh bachchan Kalki 2898 AD

मेकर्स कर रहे Kalki 2898 AD को जमकर प्रमोट

कल्कि 2898 एडी एक बिग बजट फिल्म है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को मेकर्स जी जान से बड़े लेवल पर प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की झलक साझा की थी। जिससे दर्शकों के बीच इस फिल्म के प्रति क्रेज और बढ़ गया है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स बेचकर फिल्म का आधा बजट वसूल लिया है।

Kalki-2898-AD story line

दो प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स

खबरों की माने तो साइंस फ्रिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी के ओटीटी राइट्स दो ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदें है। जहां ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स फिल्म का हिंदी वर्जन स्ट्रीम करेगा। तो वहीं अमेजन प्राइम वीडियो साउथ लैंग्वेज में फिल्म को प्रसारित करेगा। नेटफ्लिक्स से मेकर्स की डील जहां 200 करोड़ में हुई तो वहीं अमेज़न से 175 करोड़ की डील साइन हुई है। अगर ये रिपोर्ट सच है तो फिल्म में ओटीटी राइट्स के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

कल्कि 2898 एडी रिलीज डेट (Kalki 2898 AD Release)

मल्टी स्टारर इस फिल्म में प्रभास,दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के अलावा दुलकर सलमान, नानी और विजय देवरकोंडा का स्पेशल अपीयरेंस है। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें