Entertainment

प्रभास की Kalki 2898 AD की रिलीज को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, जानें कब होगी रिलीज़

अभिनेता प्रभास(Prabhas) की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेता अभिनय करते नज़र आएंगे। दर्शक इस फिल्म से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। ऐसे में फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आ रहा है।

kalki

Kalki 2898 AD कब होगी रिलीज?

Kalki 2898 AD फिल्म इसी साल 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि इससे पहले फिल्म को नौ मई को रिलीज किया जाना था। लेकिन किसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। रिलीज़ से ही जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है।

kalki2

फिल्म को लेकर बड़ा फैसला

खबरों की माने तो साइंस फिक्शन इस फिल्म को बिग स्केल पर निजाम में ग्लोबल सिनेमा रिलीज करेगी। इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर मेकर्स द्वारा किया गया है। बता दें की इस फिल्म में दर्शकों को वीएफएक्स शॉट्स भी नज़र आने वाले है। इस फिल्म को डायरेक्ट संतोष नारायणन ने किया है। इस फिल्म में कमल हासन, दिशा पटानी, पसुपति, राजेंद्र प्रसाद आदि जैसे अन्य कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें