Entertainment

कब जारी होगा प्रभास की Kalki 2898 AD का ट्रेलर, जानें फिल्म की रिलीज डेट

साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और दीपिका(Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी'(Kalki 2898 AD) खबरों में बनी हुई है। साइंस फिक्शन इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित है। मेकर्स भी आए दिन फिल्म से जुड़ें अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक खबर सामने आ रही है। जिसमें बतया जा रहा है की फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज़ होगा।

कब होगी रिलीज? (Kalki 2898 AD Release Date)

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म Kalki 2898 AD का एक प्रोमो वीडियो जारी किया था। जिसको देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए। नाग अश्विन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एहम भुमका में नज़र आए। ये फिल्म 27 जून को थिएटर में रिलीज़ होगी। रिलीज़ से पहले फिल्म का ट्रेलर शेयर आएगा।

फिल्म का ट्रेलर (Kalki 2898 AD Trailer Date)

कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर का सभी को इंतजार है। ऐसे में खबरों की माने तो ट्रेलर को जून के पहले हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। बता दें की ये फिल्म 600 करोड़ में बनी गई है। ये प्रभास के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म में वो विष्णु के अवतार का रोल अदा करेंगे।

कल्कि 2898 में कैमियो करते नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म को पांच भाषाओँ में रिलीज़ किया जाएगा। जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ शामिल है। खबरों की माने तो विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और नानी इस फिल्म में कैमियो करते नज़र आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें