- Advertisement -
चंपावत में चल रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए आज मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सीट से चुनाव लड़ रहें हैं। मतदान में लोगों का खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग लाइनों में लग कर वोट डाल रहें हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार चंपावत उपचुनावों में फिलहाल मतदाताओं का खासा उत्साह दिख रहा है। सुबह नौ बजे तक 14 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। वहीं मुख्यमंत्री खुद मतदाताओं का उत्साह बढ़ा रहें हैं। सुबह से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी अलग अलग बूथों पर जा रहें हैं और मतदान का जाएजा ले रहें हैं।
राज्यसभा से फिसले त्रिवेंद्र कहां जाएंगे? कहीं बीजेपी ने भुला तो नहीं दिया?
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी मैदान में हैं। निर्मला गहतोड़ी भी बूथों पर व्यवस्थाओं का जाएजा ले रहीं हैं। निर्मला गहतोड़ी ने चंपावत जीआईसी बूथ पर अपना वोट डाला है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। दरअसल उनका नाम खटीमा में मतदाता सूची में है लिहाजा वो वोट नहीं डाल पाएंगे। चंपावत उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी हैं। सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी भी मैदान में हैं।
- Advertisement -
बुजुर्गों और दिव्यांगों को बूथों तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों का सहारा लिया जा रहा है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संगठन और अन्य वॉलिंटियर्स लगाए गए हैं।