Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री का पुतला छीन ले गई पुलिस, हिरासत में कांग्रेस कार्यकर्ता

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सीएम धामी हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को जायजा लेने पहुंचे हैं। पीएम मोदी की रैली एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 30 दिसंबर को होगी। उससे पहले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के दौरे का विरोध किया।

विरोध की भनक लगते ही पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। उनसे पुतला भी छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें