Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : डबल मर्डर का पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया खुलासा, 19 साल का है हत्यारा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: देहरादून पुलिस ने प्रेम नगर के धौलास में हुए डबल मर्डर को 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्यारा 19 साल का लड़का है। वो महिला के घर में नौकरी कर करना चाहता था। इसलिए उसने पुराने नौकर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

आरोपी ने पहले नौकर को ही मारा था। महिला ने हत्या करते हुए देख लिया था। इसलिए आरोपी युवक ने महिला को भी मौत के घाट उतार दिया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले महिला के घर पर नौकरी मांगने गया था, लेकिन महिला ने नौकर होने की बात कहकर मना कर दिया था। इसलिए नौकर की हत्या कर दी। नौकरी पाने के लिए कोई किसी की हत्या कर देगा, यह सोचकर लोग हैरान हैं।

प्रेमनगर में महिला और नौकर के शव घर के पीछे पड़े मिले थे। इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया। खुलासे के लिए टीम का गठन किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अहम सुराग हासिल करने के बाद हत्यारे तक पहुंच गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें