Haridwar NewsBig News

ज्वेलरी शोरूम में डाका डालने वाले बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक की मौत, दूसरा फरार

हरिद्वार में बीती रात दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में डाका डालने वाले बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. फरार आरोपी की तलाश जारी है.

हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

रविवार देर रात थाना बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से जा रहे दो बदमाशों को रोके जाने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर झोंका गया. इसके बाद बदमाश धनौरी रोड की तरफ भागने लगे. जहां कुछ दूरी बाद उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई.

फरार बदमाश की तलाश जारी

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर भागे दूसरे बदमाश की तलाश जारी है. एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली.

चार से पांच करोड़ की लूट को दिया था अंजाम

बता दें चार से पांच बदमाशों ने एक सितंबर को रानीपुर मोड़ के नजदीक दिनदहाड़े श्रीबालाजी ज्वैलर्स में घुसकर चार से पांच करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे. जिसके बाद से ही हरिद्वार पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दे रही है. देर रात ज्वेलरी शोरूम के मालिक ने मृतक की शिनाख्त की पुष्टि की. पुलिस फिलहाल फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें