Haridwar NewsBig News

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में डाला डाका, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं. रविवार को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. व्यापारियों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए.

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में डाला डाका

घटना रविवार की है. हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे और वारदात को अंजाम दिया. चोरी करने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए. व्यापारी और कर्मचारी ने बदमाशों का पीछा किया. लेकिन आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ भागने लगे.

जांच में जुटी पुलिस

पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पीछा कर रहे व्यापपरी को हथियार दिखाए. जिसके बाद व्यापारी रुक गए और बदमाश भागने में कामयाब हो गए. सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें