Haridwar NewsBig News

अल्मोड़ा हादसे के बाद पुलिस का एक्शन, ओवरलोड बस सीज, 51 की जगह 85 यात्री थे सवार

अल्मोड़ा में बीते दिनों पहले हुए बस हादसे के बाद उत्तराखंड पुलिस ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. हरिद्वार पुलिस ने भी एक ओवरलोडिंग बस को सीज किया है.

अल्मोड़ा हादसे के बाद पुलिस का एक्शन

अल्मोड़ा के मार्चुला में चार नवंबर की सुबह एक भीषण हादसा हुआ था. हादसे में एक ओवरलोडिंग बस गहरी खाई में जा गिरी थी. इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग घायल हुए थे. अल्मोड़ा हादसे से सबक लेते हुए थे हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है.

51 की जगह 85 यात्री थे बस में सवार

मुनाफा कमाने के चक्कर में चालक ने 51 सीटर बस 85 यात्री बैठाए थे. मार्चुला बस दुर्घटना जैसे भीषण हादसे से भी बस संचालकों ने अभी तक नहीं कोई सीख नहीं ली है. हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने साफ़ निर्देश दिए हैं कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कड़ी करवाई की जाए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें