Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: PM मोदी ने CM धामी को फोन कर जाना राज्य का हाल, राहत-बचाव कार्यों की ली जानकारी

Cm dhami

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। भारी बारिश के कारण राज्यभर में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई रास्ते बंद हैं।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नैनीताल में झील ओवरफ्लो करने लगी। दूसरी ओर गौला नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि लोगों में डर बैठ गया। नदी के तेज बहाव के कारण गौला पुल का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। हालांकि, उस दौरान कोई सफर नहीं कर रहा था। वरना बड़ा हदसा हो सकता था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें