PM Modi ने अपना काफिला 50% किया कम, इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने के दिए निर्देश

PM Modi 50 percent convoy Removed: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर दुनियाभर के साथ-साथ भारत में भी देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर हाल ही में पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए ईंधन की खपत कम करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की गई थी। इसी को लेकर अब पीएम मोदी ने ही पहल कर दी है। उन्होंने अपने काफिले को आधिकारिक तौर पर कम कर दिया है।
पीएम मोदी ने अपना काफिला 50% किया कम PM Modi 50 percent convoy Removed
खबरों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल(SPG) को निर्देश दिया है कि वो काफिले में वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत से कम कर दे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा है कि उनके काफिले में बिना नई गाड़ियां खरीदें इलेक्ट्रिक कारें शामिल की जाए।
SPG ने निर्देशों का किया पालन PM Modi convoy
पीएम मोदी के निर्देशों के बाद एसपीजी ने इसका पालन करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि ब्लू बुक में निर्धारित अनिवार्य सुरक्षा दिशानिर्देशों से समझौता ना हो। बताते चलें कि मंत्रालय और अन्य विभाग भी खर्च में कटौती करने जा रहे है।
ये भी पढ़ें:- 24 घंटे में PM Modi की दूसरी बार अपील!, कब से Work From Home होगा लागू?
पीएम मोदी ने जनता से की अपील ?
बताते चलें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि दुनिया उथल-पुथल से जूझ रही है। जिसका असर सप्लाई चेन में व्यवधान, ईंधन की सप्लाई में देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत को भी मजबूती से इसका सामना करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी, पेट्रोल और डीजल की खपत आदि को कम करने की अपील की है। साथ ही वर्क-फ्रॉम-होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल बैठकों को अपनाने को कहा है। यहां पढ़े PM Modi की जनता से ये 7 बड़ी अपील!