आने वाले हालात के लिए तैयार रहें! PM Modi की जनता से ये 7 बड़ी अपील!

PM Modi’s appeal on Global Crisis: दुनिया में जारी तनाव के बीच पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 10 मई को भारतीयों से अपील की है। उन्होंने सोना खरीदने, विदेश यात्रा टालने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए वर्क फॉर्म होम आदी की बात कही है। ऐसे में चलिए जानते है पीएम मोदी की सात अपीलों के बारे में जो उन्होंने जनता से अपनाने को कहा है।

पीएम मोदी की देशवासियों से 7 बड़ी अपील
इस वक्त पूरी दुनिया फाइनेंशियल और भू-राजनीतिक टेंशन की मार झेल रही है। इन्हीं सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए अहम अपील की हैं। पीएम मोदी ने अपील के जरिए साफ किया देश को अभी से आने वाली स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।
निजी गाड़ियों का कम इस्तेमाल, कार पूल मेट्रो-बस, का करें इस्तेमाल
पीएम मोदी ने सार्वजनिक वाहन को इस्तेमाल करने की अपील की है। पीएम ने कहा इससे पेट्रोल-डीजल की कम खपत होगी। जिससे विदेशी मुद्रा का खर्च कम होगा। उन्होंने अपील कर कहा कि वैश्विक संकट से जूझने के लिए पेट्रोल और डीजल का समझदारी से इस्तेमाल करना होगा। जहां मेट्रो है वहां ज्यादा से ज्यादा इसका इस्तेमाल हो। कार पूलिंग को प्राथमिकता दी जाए। सामान पहुंचाने के लिए रेलवे फ्रेट सेवाओं का इस्तेमाल करें। साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

वर्क फॉर्म होम पर जोर Work From Home
पीएम मोदी का कहना है कि कोविड के दौरान कई सारी व्यवस्थाएं बना ली गई थीं। अब समय की मांग के चलते उन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करने का समय आ गया है। पीएम मोदी ने लोगों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ (Work From Home) की व्यवस्था को अपनाने को कहा है।
ये भी पढ़ें:- शुरू होगा Work From Home!, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर PM Modi की अपील
विदेश यात्रा फिलहाल टालने की अपील
इसके साथ ही पीएम मोदी ने गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को कुछ समय के लिए टालने को कहा है। उन्होंने कम से कम एक साल के फॉरेन टूर ना करने की भी अपील की है।
शादियों में सोना ना खरीदने की अपील
PM Modi ने अपने संबोधन में लोगों से गैर-जरूरी खर्चां करने से मना किया है। इसके अलावा ऊर्चा लागत बढ़ने की वजह से देश पर आर्थिक दबाव पड़ रहा है। इसी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें।”
ये भी पढ़ें:- मत खरीदो सोना…, PM Modi की लोगों से बड़ी अपील, आने वाला है बड़ा संकट?
आपको बता दें कि देश में सोने का उत्पादन नहीं होता। यानी मान के चलिए कि हमारी जरूरत का लगभग पूरा सोना विदेशों से आयात (Import) होता है। अब जब विदेशों से सोने की खरीद होती है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेमेंट अमेरिकी डॉलर (US Dollars) में करनी पड़ती है। जिससे देश का बहुमूल्य ‘विदेशी मुद्रा भंडार’ (Forex Reserves) खर्च होता है। अगर गोल्ड की खरीदारी कम होगी तो विदेशी मुद्रा की बचत होगी।
EV और रेलवे को बढ़ावा दें
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने की बात भी कही है।
प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ने की सलाह
पीएम मोदी ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की अपील है। साथ ही प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ने को कहा है।
स्वदेशी की तरफ रुख
इसके अलावा पीएम ने लोगों से विदेशी ब्रांड्स पर निर्भरता कम करने को कहा है। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की है।