
PM Modi Appeal To Indians: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। इसी को लेकर नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर गुजरात से भी देशवासियों से सावधानी बरतने की सलाह दी। बता दें कि 24 घंटे में ये पीएम की जनता सेदूसरी बार अपील है। उन्होंने कोरोना के समय जैसी परिस्थितियों थी वैसे ही लोगों से अपनाने की अपील की है।
24 घंटे में पीएम मोदी की दूसरी बार अपील
दरअसल वडोदरा में सरदार धाम हॉस्टल के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर देश की जनता को संबोधित किया। सोमवार की शाम को रैली के दौरान पीएम मोदी ने संकेत दिया कि हालात सामान्य नहीं है। 24 घंटे में दूसरी बार वो लोगों से अपील कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- आने वाले हालात के लिए तैयार रहें! PM Modi की जनता से ये 7 बड़ी अपील!
स्कूलों से ऑनलाइन क्लास चलाने की अपील
उन्होंने देश के लोगों को छोटे-छोटे महत्वपूर्ण कदम उठाने को कहा, जब तक की हालात सामान्य नहीं होते। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल कार पूलिंग अपनाने, वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स (Virtual Meetings) को अपनाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अब बच्चों और स्कूलों के लिए भी अपील की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों से भी ऑनलाइन क्लास (online classes) चलनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था पर काम करें।
ये भी पढ़ें:- शुरू होगा Work From Home!, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर PM Modi की अपील
आर्थिक चुनौतियों की तरफ इशारा
माना जा रहा है कि पीएम मोदी की देशवासियों से ये अपीलें आर्थिक चुनौतियों की तरफ इशारा है। इसी को लेकर उन्होंने सोने की खरीद को कम से कम एक साल तक टालने को कहा। साथ ही विदेशी उत्पादों की बजाय स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से भी रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने को कहा।
कोविड के समय जैसी परिस्थितियों को अपनाने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों से दुनिया लगातार संकटों से गुजर रही है। कोविड-19 महामारी, आर्थिक अस्थिरता के बाद अब पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध के चलते संकट गहराता चला जा रहा है। उनकी माने तो इस सदी का सबसे बड़ा संकट कोरोना था। तो वहीं मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव इस दशक के बड़े संकटों में शामिल हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- मत खरीदो सोना…, PM Modi की लोगों से बड़ी अपील, आने वाला है बड़ा संकट?
ईरान वॉर इस दशक का बड़ा संकट
उन्होंने कहा कोरोना महामारी से जैसे देश ने मुकाबला किया, वैसे ही इस चुनौती को भी पार किया जा सकता है। सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि वैश्विक परिस्थितियों का असर आम जनता पर कम पड़े।
कब से लागू होगा Work From Home ?
अब चूंकि पीएम मोदी की ये 24 घंटों में दूसरी बार अपील है तो ऐसी संभावना बन रही है इसके बाद कई बड़ी-बड़ी कंपनियां ऑफिस में अपनेकर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे सकती है। जल्द ही इसकी घोषणा भी हो सकती है। पीएम की माने तो जिस तरह कोविड-19 महामारी के समय ऑनलाइन शिक्षा और वर्क फ्रॉम होम अपनाया गया था। उसी तरह अभी भी इसी तकनीक का उपयोग कर ईंधन की खपत कम की जा सकती है।