Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: 100 रुपये के पार पेट्रोल, यहां बैट-बॉल लेकर पंप पर पहुंचे ये लोग


रुद्रपुर: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दामों के विरोध में कांग्रेस ने रुद्रपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव किशोर कुमार युवाओं के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंच गए।
बैट और पैड पहने किशोर कुमार ने ठीक उसी तरह पंप पर प्रदर्शन किया। जैसे बैट्समैन शतक पूरा करने के बाद मैदान में फैंस की अभिवादन स्वीकार करता है। उन्होंने कहा कि इस बार का नारा बहुत हुई महंगाई की मार और नहीं चाहिए मोदी सरकार रहेगा।
2013 में महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र में आई मोदी सरकार जनता से लोक लुभावने वादे कर सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन, आज वही मोदी सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम में बढ़ोतरी कर रही है। महंगाई की मारी से आम जनता परेशान है।