Big NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड में यूपी-हरियाणा के लोगों का आतंक, हथियार लेकर आ रहे, यहां पर्यटकों के बीच खूनी संघर्ष

devbhoomi news

नैनीताल : उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर बाहरी राज्यों से पर्यटकों का आना जारी है। बता दें कि अधिकतर लोग यूपी हरियाणा से आ रहे हैं। वहीं बता दें कि आए दिन पर्यटक स्थलों से हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं जिससे पुलिस के चेकिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जी हां बता दें कि नैनीताल में पर्यटकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है जिसमे एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर फायर झोंक दी जिससे वो घायल हो गया है। गोली पर्यटक को छूते हुए निकल गई।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद फैसल नैनीताल घूमने आए थे. इस बीच माल रोड में घूमते समय किसी अन्य पर्यटक से फैसल की नोकझोंक हो गई जिसके बाद फैसल पैदल सूखा ताल क्षेत्र में घूम रहा था. इसी बीच दो बाइक सवार ने एकाएक फैसल पर फायर झोंक दिया. गनीमत रही कि गोली फैसल के कमर और कोहनी को छूती हुई निकल गई जिससे बाद पुलिस घायल को बीपी पांडे जिला अस्पताल ले गई जहां उसका उपचार चल रहा है. मौके पर पहुंची एसपी क्राइम देवेंद्र पीचा ने बताया कि घायल के बयानों के आधार पर बाइक सवार की तलाश की जा रही है जल्दी संबंधित युवक को पकड़ लिया जाएगा इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

कैंपटी में यूपी से आए पर्यटक ने तानी थी लोगों में पिस्तौल

आपको बता दें कि इससे पहले कैंपटी से पर्यटकों द्वारा स्थनीय लोगों को पिस्तौल दिखाकर डराने का मामला सामने आया था। कार में भाजपा का झंडा लगा था। वहीं इस मामले से पुलिस की चेकिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर हथियार रखने वालों को पुलिस कुछ क्यो नहीं कह रही और उत्तराखंड में प्रवेश क्यों करने दे रही है। वहीं इससे पहले कई हरियाणा से आए युवक स्थानीय दुकानदारों से अभद्रता और गाली गलौच कर चुके हैं। इतना ही नहीं पर्यटक स्थलों पर भी वो शराब पीकर हुड़दंग मचाते दिखे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें