HighlightNational

‘कलमा पढ़कर सुनाओ…’, Pahalgam जैसा हमला, जुबैर ने हिंदूओं को चाकू से गोदा!

सोमवार तड़के सुबह महाराष्ट्र में हुई एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मुंबई(Mumbai) से सटे मीरा रोड इलाके में एक सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन पर एक शख्स ने चाकू से गोद दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली है। जिसके बाद 31 साल के जैब जुबैर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि जुबैर ने पहले गार्ड से उनका नाम और धर्म पूछा जिसके बाद उनपर चाकू से हमला कर दिया। फिल्हाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इसमें अब तक ठोस साम्प्रदायिक एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुंबई में जुबैर ने हिंदू होने पर चाकू से गोदा!

दरअसल ये पूरी वारदात 27 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे की है। ये घटना नया नगर थाना क्षेत्र में वॉकहार्ट अस्पताल के पीछे अस्मिता ग्रैंड मेंशन की साइट पर हई। यहां दो सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन तैनात थे। पुलिस ने बताया कि जैब जुबैर वहां पहुंचा और दोनों गार्ड्स से बातचीत करते समय ही अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। जिसमें राजुकमार तो गंभीर रूप से घायल हुए। तो वहीं सुब्रतो सेन को हल्की बहुत चोटें आईं।

ये भी पढ़ें:- बिरयानी के बाद खा लिया तरबूज…और खत्म हो गया पूरा परिवार!, मरने से पहले बताई उस रात की कहानी

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार भी कर लिया। हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- 19 हजार के लिए सबूत मांग रहे थे बैंक कर्मी!, मजबूर भाई कब्र से निकालकर बहन का कंकाल लेकर पहुंचा Video

कलमा पढ़कर सुनाओ…’ ‘Pahalgam Attack’ जैस हमला

वहीं इस मामले में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि आरोपी ने हमले से पहले गार्डों से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा था। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी के आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संकेत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन दावों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

आरोपी के बैकग्राउंड की जांच जारी

संजय निरुपम ने संदिग्ध संबंध की सीमा की जांच के लिए भी कहा। साथ ही ज़ोर देकर पुलवामा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही। हालांकि संजय द्वारा इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की तरफ से नहीं की गई है। पुलिस अभी पता लगा रही है कि हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश या संगठित कड़ी तो नहीं है। जांच एजेंसियां आरोपी के बैकग्राउंड की भी पड़ताल कर रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें