Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
गदरपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार


उधमसिंह नगर : जिले की गदरपुर क्षेत्र में नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा है और गदरपुर पुलिस भी लगातार काम कर रही है लेकिन अपराध अपराधी भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती शाम गदरपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विशेष सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है जिसके पास से 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
गदरपुर थाना अध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी ने बताया कि गदरपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से स्मैक बरामद की है। पकड़े गए तस्कर का मेडिकल करवाकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जितने भी नशा खोर हैं उनकी तलाश जारी है और नशा बेचने वालों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है और ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।