HighlightNainital News
सरकार के 4 साल पूरे होने पर AAP का विरोध, कहा- भाजपा ने विकास नहीं विनाश किया

हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के 4 साल पूरे होने पर विरोध जताते हुए पदयात्रा निकाली। ये पद यात्रा जेल रोड से कालाढूंगी चौराहे तक निकली गयी, यहां राज्य सरकार की विफलता के 4 साल का नारा देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित टिक्कू ने कहा कि भाजपा ने पिछले 4 सालों में राज्य का विकास नहीं बल्कि विनाश किया है प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार व्याप्त है, आज आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बावजूद भी जनहित के कार्यों में कोई कार्य नही किया जा रहा है, आज प्रदेश में बेरोजगारों का बुरा हाल है रोजगार खत्म ही गए है, महंगाई दिन प्रतिदिन आसमान छू रही है और आम आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा है लिहाजा आम आदमी पार्टी इस सरकार का पुरजोर विरोध कर रही है।