Bjp UttarakhandHaldwani NewsHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ा खुलासा: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम करते थे ठगी, दिल्ली से उठा लाई पुलिस

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर अपराधियों को दिल्ली से पकड़ा गया है। इसी मामले के एक आरोप फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो लैपटॉप, 8 सीपीयू और 19 मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के आनंदपुरी फेस-3 निवासी अंकित शाह ने गत माह मुखानी थाने में तहरीर दी थी। अंकित शाह ने बताया था कि ऑफर ऑल टाइम नाम से वेबसाइट से उन्होंने जैकेट खरीदी, जिसको खरीदने के चक्कर में उनके साथ ठगी हुई। करीब 1000 रुपये की जैकेट के लिए उनको 23 हजार रुपये चुकाने पड़े थे।

एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए साउथ दिल्ली के संगम विहार स्थित एक फ्लैट से एक फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, जिसमें मौके से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग कॉल सेंटर की तरह इस फर्जी ऑनलाइन वेबसाइट को चलाकर लोगों से ठगी कर रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सुरेश कुमार, चेतन शर्मा और नागेंद्र नाम के राजस्थान और हरियाणा के शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि राजेश उर्फ राजू नाम का एक अपराधी फरार है। पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही थी, जिसके बाद यह पूरा गैंग सामने आया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें