Ankita Bhandari NewsBig NewsUttarakhand

बड़ी खबर। चीला बैराज से मिला मोबाइल फोन, होगी फोरेंसिक जांच

एक बड़ी खबर आ रही है। चीला बैराज से एक मोबाइल फोन मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये फोन काम नहीं कर रहा और इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

अंकिता भंडारी का मोबाइल फोन भी चीला बैराज में ही फेंका गया था लिहाजा इस पहलु से भी बैराज में मोबाइल फोन मिलने एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।

अंकिता हत्याकांड का खुलेगा हर राज, रिमांड पर आरोपी, सीन होगा रिक्रिएट

आपको बता दें कि अंकिता और पुलकित के बीच हुई हाथापाई के दौरान पुलकित ने अंकिता का फोन बैराज में फेंक दिया था। इसके बाद से ही अंकिता का फोन स्विच ऑफ है। अंकिता के फोन के स्विच ऑफ होने की बात अंकिता के दोस्त पुष्प ने भी बताई थी।

हालांकि अभी ये तय नहीं है कि बैराज से मिला फोन अंकिता का ही है। अब इस फोन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि ये फोन अंकिता का है या नहीं।

https://youtu.be/uoB668xRpHU

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें