Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

त्रिवेंद्र रावत को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! देखिए पद हटाए जाने के सवाल पर हंसकर क्या बोले पूर्व CM

https://youtu.be/9tvkNvBfi58

हल्द्वानी- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हल्द्वानी पहुंचे जहां पत्रकारों ने उनसे कुंभ के दौरान हुए कोरोना टेस्टिंग घोटाले को लेकर सवाल किया। इस सवाल पर पूर्व सीएम ने कुंभ में हुए टेस्टिंग घोटाले से साफ इनकार किया और कहा कि आप कैसे कह सकते हो कि घोटाला हुआ है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने एसआईटी गठित की है और जांच के बाद सब साफ हो जाएगा।

वहीं इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मीडिया कर्मियों ने सीएम पद से हटाए जाने को लेकर सवाल किया जिस पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने हंसकर कहा कि क्या पता उन्हें कोई और बढ़िया जिम्मेदारी मिल जाए। वहीं इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के नाम पर ही 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा। 4 साल से पहले सीएम पद से हटाए जाने पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि क्या पता हमको जल्द कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए। कहा कि मुख्यमंत्री के उपचुनाव पर चुनाव आयोग का इंतजार है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें