Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड पर मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा, विदेशों से आए तीन लोगों की पहचान

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। विमान से राज्य के तीन शहरों में तीन ऐसे लोग पहुंचे हैं, जिन्होंने विमान में ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों के साथ सफर किया है। तीनों की पहचान कर ली गई है। तीनों सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। ऐसे में उन लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है, जो विमान से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की  टीमों ने तीन ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जो अमेरिका से से विमान से देहरादून, विकासनगर और ऋषिकेश पहुंचे है, जिसमें कई ओमिक्रॉन पॉजिटिव यात्रियों ने सफर किया। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती  ने बताया कि तीनों यात्रियों में शामिल वसंत विहार निवासी युवक की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि ऐसे ही विकासनगर निवासी एक युवक को चिन्हित किया गया है जो अमेरिका से आया है। ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति की पहचान की गई है, जो अमेरिका से उसी फ्लाइट से आया है। उसमें भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएमओ ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर निगरानी की जा रही है। विदेश से आने वाले यात्रियों को चिन्हित कर उनकी सैंपलिंग की जा सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमित परिवार के संपर्क में आए बुजुर्ग दंपती के संपर्क में आए सभी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके संपर्क में आयी दो नौकरानी के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें