Big NewsDehradun News

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत में CMS की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। सोमवार को कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार श्रीनगर के सीएमएस की मौके पर ही मौत हो गई।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा

मृतक की पहचान डॉ नीरज राय (54) निवासी हनुमंतपुरम के रूप में हुई। बताया जा रहा है नीरज राय ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहे थे। इस दौरान कीर्तिनगर के पास ढुंढप्रयाग मोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई।

CMS की मौके पर मौत

हादसा इतना भयानक था कि सीएमएस की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें