Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: इन प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, ये है बड़ा कारण

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

पौड़ी: नामांकन के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। कई नामांकन गलत भी पाए गए हैं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत नामांकन पत्रों की जांच की गई। पौड़ी जिले में जिसमें 5 विधानसभाओं से 5 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए।

जिले की श्रीनगर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी वीरेंद्र कुमार के प्रस्तावक पूरे ना होने, यमकेश्वर विधानसभा के आम आदमी पार्टी से सुमति देवी का फार्म 26/एफिडेफिट अपूर्ण, कोटद्वार विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चंद्र की ओर से प्रपत्र-2 (बी) में प्रस्तावकों का विवरण अपूर्ण, चौबट्टाखाल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रामेंद्र सिंह भंडारी की ओर से 10-क प्रपत्र में खर्च का विवरण अपूर्ण, पौड़ी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार का जाति प्रमाण पत्र और प्रस्तावक पूरे ना होने पर नामांकन पत्र निरस्त किया गया।

लैंसडाउन विधानसभा से एक भी प्रत्याशी का नाम निरस्त नहीं हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि समस्त नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समस्त आरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन प्रत्याशियों का नाम निरस्त किया जा रहा है। उनका वीडियो ग्राफी के सामने हस्ताक्षर कर रिसीव करवाना सुनिश्चित करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें