Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : ना ब्रेकफास्ट, ना लंच-डिनर, हरक को मदन कौशिक ने लगाई फटकार!


देहरादून: भाजपा से जुड़े सूत्र ने बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को तलब किया था। हरक सिंह रावत और पूरन सिंह फर्त्याल को अनावश्यक बयानबाजी न करने की हिदायत दी है।
पूरन सिंह फर्त्याल ने आपदा प्रभावितों को मदद न मिलने को लेकर सरकार की पोल खोली थी। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के द्वारा हरीश रावत के साथ बढ़ती नजदीकियों से भाजपा असहज हो रही थी।
हरीश रावत के चरणों में नतमस्तक होने वाले बयान को भाजपा ने काफी गंभीरता से लिया है। दोनों नेताओं को बयानबाजी न करने की प्रदेश अध्यक्ष ने सख्त हिदायत दी है। हरक सिंह रावत और हरीश रावत की सुलह इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है।