Dehradun NewsBig News

असम से अरेस्ट हुए ISIS एजेंट को दून लेकर पहुंची NIA की टीम, परिजनों से भी हो चुकी है पूछताछ

असम से गिरफ्तार हुए आईएसआईएस एजेंट को एनआईए की टीम देहरादून लेकर पहुंची है। बता दें आईएसआईएस एजेंट हारिस फारुखी राजधानी देहरादून निवासी एक यूनानी हकीम का बेटा है। करीब 10 साल बाद हारिस फारुकी देहरादून आया है।

ISIS एजेंट को दून लेकर पहुंची NIA की टीम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम हारिस फारूकी के परिजनों से भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें आरोपी कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। हारिस देहरादून निवासी एक यूनानी हकीम का बेटा है। हालांकि स्थानीय इंटेलिजेंस और पुलिस के अनुसार वह बीते दस साल से देहरादून नहीं आया था।

असम से किया था ISIS एजेंट को अरेस्ट

केंद्रीय एजेंसी भी कई बार हारिस के बारे में जानकारी लेने के लिए देहरादून आ चुकी है। बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने असम में हारिस फारूकी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया था। उसके दोस्त अनुराग ने कुछ दिन पहले ही इस्लाम धर्म अपनाया था। आरोपी हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें