Bjp UttarakhandBig News

दिल्ली तक पहुंची नाराजगी: गुटबाजी की खबरें हो रही सार्वजनिक, शाह लगाएंगे नेताओं की क्लास!

उत्तराखंड बीजेपी में हालात सुधारे नहीं सुधर रहे हैं। हालात अब इस कदर खराब होने लगे हैं कि देहरादून की रार एक तरफ दिल्ली तक पहुंच गई है और दूसरी तरफ खबरें हैं कि खुद अमित शाह की नजरें देहरादून में बने हालातों पर बनी हुई है। सूत्रों की हवाले से जो खबरें हैं उन्हें माने तो दायित्वों के बंटवारे की लिस्ट पर भी दिल्ली की नजर है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या बीजेपी के लिए 2027 की राह इतनी आसान होने वाली है।

दिल्ली आलाकमान तक पहुंची उत्तराखंड के रस्साकसी की खबरें

उत्तराखंड बीजेपी के अंदरखाने से आ रही गुटबाजी की खबरें अब धीरे-धीरे मजबूती से सार्वजनिक होने लगी हैं। हालात ये हैं कि उत्तराखंड बीजेपी में चल रही रस्साकसी की खबरें न सिर्फ दिल्ली आलाकमान तक पहुंच गई हैं बल्कि बताया ये भी जा रहा है कि अमित शाह को भी इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है। यानी उत्तराखंड बीजेपी की आपसी खींचतान और पॉवर गेम में अब बिग बॉस की इंट्री भी हो चुकी है।

पांडेय की नितिन नबीन से मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

उत्तराखंड बीजेपी के हालिया पॉवर गेम में खींचतान पर मुहर उस समय भी लग गई जब नाराज गुट के झंडाबरदार और मौजूदा बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलने पहुंच गए। इस मुलाकात की तस्वीरें खुद अरविंद पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर डालीं। यही नहीं, अरविंद पांडेय और अश्विनी वैष्णव की भी मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं लेकिन इसी तस्वीर में मौजूद जिन दो और लोगों पर सबका ध्यान सबसे अधिक गया वो थे त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी।

ये भी पढ़ें: महेंद्र भट्ट से मुलाकात के बाद दिल्ली पहुंचे अरविंद पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले, सियासी गलियारों में मची हलचल

राज्य में पार्टी के नेताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाएंगे अमित शाह

इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये लगभग साफ होने लगा है कि उत्तराखंड BJP में नेताओं का एक गुट न सिर्फ नाराज है बल्कि उसने अपनी नाराजगी से दिल्ली दरबार को भी वाकिफ करा दिया है और यही वजह है कि अमित शाह तक उत्तराखंड की रिपोर्ट पहुंच चुकी है। ऐसे में सात मार्च को अमित शाह का उत्तराखंड दौरा उत्तराखंड बीजेपी के लिहाज से बेहद खास होने जा रहा है। माना ये भी जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अमित शाह राज्य में पार्टी के नेताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें