महेंद्र भट्ट से मुलाकात के बाद दिल्ली पहुंचे अरविंद पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले, सियासी गलियारों में मची हलचल

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। महेंद्र भट्ट से मुलाकात के ठीक अगले दिन गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
महेंद्र भट्ट से मुलाकात के बाद दिल्ली पहुंचे अरविंद पांडे
बताया जा रहा है भाजपा विधायक अरविंद पांडे की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लगभग 40 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। बता दें इससे ठीक एक दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अचानक अरविंद पांडे के गदपुर आवास पर पहुंचे थे। उस दौरान भी दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई थी।
विधायक अरविंद पांडे ने मुलाकात को बताया शिष्टाचार भेंट
क्या एक महीने में दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलना सिर्फ़ शिष्टाचार भेंट थी या कुछ और? क्या यह महेंद्र भट्ट से मुलाकात का अगला एपिसोड है? होली से पहले राजनीति में नए रंग देखने को मिल सकते हैं। फ़िलहाल विधायक अरविंद पांडे ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़ें: अचानक अरविंद पांडेय से मिलने पहुंचे महेंद्र भट्ट, सियासी गलियारों में अटकलें तेज