Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Weather News

सीएम धामी से की राष्ट्रीय महासचिव संगठन, प्रदेश पार्टी प्रभारी और सह प्रभारी ने शिष्टाचार भेंट

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी.एल संतोष, प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। बता दें कि सीएम की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार सीएम पुष्कर धामी से पार्टी के दिग्गजों ने शिष्टाचार भेंट की।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष गुरुवार को प्रदेश भाजपा की चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे। वह प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अलग-अलग कई बैठकें लेंगे और चुनावी रोड मैप पर संगठन की अब तक की प्रगति जानेंगे। बुधवार को संतोष आरएसएस की समन्वय बैठक में भाग लेने के लिए देहरादून पहुंचे थे। प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने उनके जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। दून पहुंचने के बाद संतोष सीधे क्लेमेंटटाउन स्थित एक रिजोर्ट में चल रही आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल हुए। और इसी के साथ नए सीएम पुष्कर धामी से शिष्टाचार भेंट की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें