Nainital NewsBig News

देहरादून हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान

देहरादून में हुए खतरनाक हादसे के बाद सभी जनपदों की पुलिस हरकत में आ गई है. नैनीताल पुलिस भी शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने दो चालक को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए हैं. इसके साथ ही चालकों के डीएल भी निरस्त कर दिए हैं.

नैनीताल पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान

डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश के बाद नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने नैनीताल पुलिस को सड़क हादसों में अंकुश लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है. जिसके बाद पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए है. इसके साथ ही वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से जांच की जा रही है.

दो युवकों के काटे चालान

थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल के चालक कन्नू गिरी निवासी नैनीताल और एक स्कूटी चालक अमन कुमार निवासी उधम सिंह नगर को नशे में मदहोश होकर वाहन चलाता पाया. पुलिस ने दोनों को मल्ला काठगोदाम में रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर एमवी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें