Dehradun NewsBig News

Dehradun Car Accident : सड़क में बिखरे सिर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखने वालों की कांपी रूह

देहरादून में सोमवार देर रात हुए खौफनाक सड़क हादसे (Dehradun Car Accident) में छह युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसने भी हादसा देखा उस व्यक्ति की सांस मानो कुछ देर के लिए थम गई हो. हादसे की वजह कार का ओवर स्पीड होना बताया जा रहा है.

देहरादून सड़क हादसे में छह की मौत

बता दें सोमवार की देर रात करीब दो बजे के आसपास कैंट थाना क्षेत्र के ओएनजीसी चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में तेज रफ्तार इनोवा कार एक कंटेनर ट्रक से जा टकराई. जिसमें कार सवार छह लोगों की मौत हो गई. जबकि एक घायल है. घायल को पास ही के सिनर्जी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मरने वालों में तीन युवक और तीन युवतियां शामिल हैं. सभी मृतक 19 से 24 साल के थे.

हादसा देखने वालों की कांपी रूह

हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई. कार के परखच्चे उड़ गए तो वहीं कार से काफी दूरी पर एक लड़के और लड़की का सिर धड़ से अलग सड़क के दूसरी तरफ पड़ा हुआ था. राहगीर रास्ते में पड़े युवाओं को हाथ लगाने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके. लोग गाड़ी में फंसे लोगों को निकालना तो चाहते थे, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल न देख कर वे लोग पीछे हट गए.

गाड़ी के उड़े परखच्चे

इनोवा कार जो अपनी मजबूती और सुरक्षा फीचर्स के लिए जानी जाती है कार में ड्राइवर और सह-चालक के लिए ड्यूल एयरबैग्स दिए जाते हैं. जो एक्सीडेंट के दौरान चोटों को कम करने में मदद कर सकते हैं. लेकिन एयरबैग भी वाहन की गति के सामने युवाओं के लिए मददगार नहीं साबित हो पाए. गाड़ी के परखच्चे उड़े हुए थे और एयरबैग बुरी तरह से फटे हुए थे. हादसा देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए थे.

एसएसपी ने युवाओं से की ये अपील

एसएसपी अजय सिंह ने दर्दनाक हादसे(Dehradun Car Accident) में छह युवाओं की मौत पर दुख जताया है. एसएसपी ने कहा युवा, जो हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं, उनका असमय इस प्रकार के हादसों में चले जाना हम सबके लिए दुखद है. दुख की इस घड़ी में दून पुलिस मृतकों के परिजनों के साथ है. हादसे की वजह प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग का होना प्रतीत हो रहा है. उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि जोश में वाहन को तेज गति से ना चलाएं. आपका जीवन आपके परिजनों के साथ-साथ देश के लिए भी महत्वपूर्ण है.

हादसे में इन युवाओं ने गंवाई अपनी जान

गुनीत (19) पुत्री तेज प्रकाश सिंह निवासी जीएमएस रोड, देहरादून
कुणाल कुकरेजा (23) पुत्र जसवीर कुकरेजा निवासी मूल निवासी चंबा, हिमाचल प्रदेश
ऋषभ जैन (24) पुत्र तरुण जैन निवासी राजपुर रोड, देहरादून
नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव गोयल निवासी तिलक रोड, देहरादून
अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, देहरादून
कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कांवली रोड, देहरादून

घायल युवक की पहचान

सिद्धेश अग्रवाल (25) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवसी राजपुर रोड, देहरादून

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें