Nainital NewsUttarakhand Weather News

झीलों के शहर के तापमान में आई भारी गिरावट, जल्द ही नैनीताल में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में यूं तो बीते एक पखवाड़े से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन झीलों के शहर नैनीताल के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में आई इस कमी के बाद पर्यावरण विज्ञानी जल्द ही नैनीताल में बर्फबारी होने की संभावना जता रहे हैं।

नैनीताल के तापमान में आई भारी गिरावट

यूं तो मौसम बीते कई दिनों से शुष्क बना हुआ है। बारिश ना होने और हवाएं ना चलने से फिलहाल कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। लेकिन इसी बीच रविवार को नैनीताल के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

आमतौर पर जहां नैनीताल का तापमान सामन्यतः 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है तो वहीं रविवार को ये 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नैनीताल के तापमान में सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। जबकि शुक्रवार को यहां का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जल्द ही हो सकती है नैनीताल में बर्फबारी

मौसम के जानकारों के मुताबिक इस बार मौसम का मिजाज बहुत ही विचित्र बना हुआ है। कभी दिन में बहुत गर्मी महसूस हो रही है तो कभी तापमान में तेजी से कमी हो रही है। मौसम में इस बदलाव को लेकर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरण विज्ञानी डॉक्टर नरेंद्र सिंह का कहना है कि अगर इसी तरह तापमान में गिरावट होती रही तो जल्द ही नैनीताल में बर्फबारी हो सकती है। पर्यावरण विज्ञानी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार ला नीना के चलते ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें