Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

नैनीताल ब्रेकिंग : IG कार्यालय में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या, पहले गटका जहर फिर काटी नस

Breaking uttarakhand news

नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित आइजी के कार्यालय में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही ने पहले अपने कमरे में अपने कलाई की नस काटी थी और इसके बाद जहर गटक लिया था। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट मरामद नहीं हुआ है। जानकारी मिली है कि सिपाही कइ दिनों से तनाव में था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी पुष्कर सिंह बिष्ट (36) की आइजी दफ्तर में टेलीफोन ड्यूटी थी। सिपाही आईजी बंगले के बगल में ही किराए के कमरे में अकेला रहता था। साथी पुलिसकर्मियों को आत्महत्या की जानकारी तब मिली जब उन्होंने कई बार उसे फोन किया लेकिन पुष्कर सिंह ने फोन नहीं उठाया। फोन का जवाब न देने पर साथी पुलिसकर्मी पुष्कर सिंह के कमरे में पहुंचे जहां सिपाही बिस्तर पर चित्त पड़ा था। वहीं उसके दाहिने हाथ की कलाई कटी हुई थी। मौके पर उसने उल्टी भी की हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां विषाक्त पदार्थ के कागज मिले। सूचना पाकर मौके पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर सिंब बिष्ट 2005 में पुलिस में भर्ती हुआ था। पुष्कर सिंह काफी सरल स्वभाव के थे और मिलनसार थे। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया क‍ि सिपाही के जांच के बाद सुसाइड की वजह पता चल सकेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें