TrendingHighlight

बस दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़ी रही मृत महिला, हाथों से व्यक्ति ने उतारी सोने की चूड़ियां, Video Viral

सोमवार की रात मुंबई के कुर्ला इलाके में भयानक बस हादसा हुआ। जिसमें सात लोगों की जान चली गई। तो वहीं 42 लोग घायल हो गए। इसी बीच इस बस हादसे से जुड़ा एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल( Bus Accident Kurla Video Viral) हो रहा है। जहां पर एक व्यक्ति बस दुर्घटना का शिकार हुई महिला के गहने चुराते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला का शव सड़क पर पड़ा हुआ है। बस दुरघटना की जानकारी मिलने पर वहां मौके पर कुछ लोग पहुंचे। हालांकि उस दौरान मदद करने के बजाय एक व्यक्ति महिला के हाथ से सोने के कंगन निकालता दिखाई दिया। ऐसे में अब इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मृत महिला के हाथों से व्यक्ति ने उतारी सोने की चूड़ियां Video Viral

व्यक्ति द्वारा मृत महिला के गहने चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस वीडियो को देखकर लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस ने भी अब उस व्यक्ति की तलाश जारी कर दी है। पुलिस के अनुसार ये मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही इस घिनौने काम के पीछे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

https://twitter.com/Rajmajiofficial/status/1867087238485463519

पुलिस जांच में जुटी

बता दें कि सोमवार की रात मुंबई के कुर्ला इलाके में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) द्वारा संचालित बस का नियंत्रण खो गया। जिससे 22 वाहनों को बस ने टक्कर मार दी। इसी घटना के बाद बस चालक संजय मोरे को गैर इरादतन हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 21 दिसंबर तक वो पुलिस की हिरासत में है। बता दें कि इस हादसे ही वजह को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें