Sports

MS Dhoni: अमेरिका में दिखा धोनी का जलवा, डोनाल्ड ट्रम्प ने खेला माही के साथ गोल्फ

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया लेकिन फैंस आज भी उनको उतना ही पसंद करते है जितना उस समय करते थे। देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धोनी के चाहने वाले मौजूद है। इस लिस्ट में एक नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भी है।

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ माही ने खेला गोल्फ

रिटायरमेंट के बाद धोनी अपना अधिकतर समय परिवार के साथ गुजारते है। ऐसे में वो अपनी फॅमिली के साथ छुट्टियां मनाने अमेरिका गए है। इसी बीच उनकी एक तस्वीर डोनाल्ड ट्रम्प के साथ वायरल हो रही है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक गोल्फ गेम होस्ट किया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक गोल्फ गेम रखा। ऐसे में दोनों की साथ में वीडियोस और फोटोज वायरल हो रहे है। फोटोज में धोनी और ट्रम्प दोनों को ही गोल्फ का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।

यूएस ओपन देखने पहुचे माही

इसके अलावा धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी फ़ैल गया था। वीडियो में वो यूएस ओपन 2023 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने गए थे। कार्लोस अलकराज और ज्वेरेव के बीच इस मुकाबले में अलकराज जीते। ज्वेरेव को हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

धोनी के पैर का हुआ था ऑपरेशन

बता दें की क्रिकेट के अलावा धोनी को कई बार गोल्फ खेलते हुए देखा गया है। चेन्नई सुपर किंग के कप्तान ने आईपीएल का 16वा सीजन जीतने के बाद अपने पैर का ऑपरेशन कराया था। लीग के दौरान उनके घुटने में काफी गंभीर छत लग गई थी। जिसके कारण वो काफी दर्द में थे। कुछ महीने रिहैब में रहने के बाद अब वो पहले से काफी फिट है।

धोनी की कप्तानी में जीती आखिरी ICC ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल कॅप्टन मन जाता है। उन्होंने बटोर कप्तान भाटिया टीम को के साड़ी ट्रॉफी जितवाई है। आखिरी बार टीम ने साल 2013 में आईसीसी ट्रॉफी धोनी की कप्तानी में ही जीती थी। साल २०११ में भी टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के चैंपियन बने थे।

Back to top button