National

MP: छतरपुर में एक दर्जन राष्ट्रीय पक्षी ‘मोर’ की मौत, खेतों में पड़े मिले शव

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हुई ओलावृष्टि से एक दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, छतरपुर जिले में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो से सटे राजनगर थाना क्षेत्र के नदगांव में किसानों के खेतों में रविवार को जगह-जगह राष्ट्रीय पक्षी मोरों के शव पड़े देखे गए।

बड़े आकार के ओले गिरने से मौत

ग्रामीणों ने मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी कि शनिवार रात काफी बड़े आकार के ओले गिरने से खेतों में किसानों की फसलें बिछ गई और करीब एक दर्जन से ज्यादा मोरों की मौत हो गई। उन्होनें बताया कि कई मोरों को जंगली सियार और कुत्तों ने नोचकर खा लिया, जबकि कुछ मोर मृत अवस्था में पड़े मिले। वहीं किसान ने तुरंत मृत मोरों के मौत की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों को खबर दी। फिर भी वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें