National

मध्य प्रदेश का इंदौर वायु प्रदूषण कम करने में रहा अव्वल, राजधानी दिल्ली को मिला नौंवा स्थान, जानें अन्य शहरों का हाल

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर इस बार देशभर में वायु प्रदूषण कम करने और वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए बेहतर काम करने में अव्वल रहा है। साल 2023 के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले 47 शहरों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मुंबई से एक पायदान ऊपर रही। दिल्ली को नौंवा स्थान मिला है। वहीं, यूपी का आगरा दूसरे और गाजियाबाद 12वें स्थान पर रहा है।

तीन से दस लाख की आबादी वाली श्रेणी

वहीं सर्वेक्षण में दूसरी श्रेणी तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र के अमरावती को पहला स्थान मिला है। वहीं यूपी का मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा है।

तीन लाख से कम आबादी वाली श्रेणी

तीन लाख से कम आबादी वाली श्रेणी हिमाचल का परवाणू पहले और काला अंब दूसरे स्थान पर रहा।  बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में शामिल 131 शहरों में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्ययोजना लागू करने के आधार पर रैंकिंग व नकद पुरस्कार देता है।

10 लाख की आबादी वाली श्रेणी


वहीं 10 लाख की आबादी वाले शहरों में इंदौर को 200 में 187, जबकि आगरा को 186 अकं मिले। इस श्रेणी में वाराणसी 11वें, गाजियाबाद 12 वें, मेरठ 16 वें, लखनऊ 26 वें स्थान पर रहा है।  

इन शहरों को मिलेगा यह पुरस्कार  

वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय इंदौर को 1.5 करोड़, आगरा को एक करोड़ व ठाणे को 50 लाख रुपये का पुरस्कार देगा। साथ ही 3 से 10 लाख की आबादी के 44 शहरों में अमरावती को 75 लाख, मुरादाबाद को 50 लाख व गंटूर (आंध्र प्रदेश) को 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। छोटे शहरों में परवाणू, हिमाचल प्रदेश को 37.50 लाख रुपये मिलेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें