Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

24 घंटे में 2.71 लाख से अधिक मामले, एक्टिव मरीज 15 लाख के पार

314 deaths

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली समेत कई राज्यों में हर रोज नए मामले आ रहे हैं और संक्रमण दर में तेजी दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 71 हजार 202 नए मामले सामने आए और 314 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 38 हजार 331 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15(15,50,377) लाख को पार कर गई है।
  • सक्रिय मामले: 15,50,377
  • कुल रिकवरी: 3,50,85,721
  • कुल मौतें: 4,86,066
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,56,76,15,454
  • ओमिक्रोन के कुल मामले: 7,743
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें