SportsHighlight

Mohammed Shami को बड़ा झटका! पत्नी हसीन जहां को गुजारा भत्ता के लिए देने होंगे इतने करोड़

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी मोहम्मद शमी(Mohammed Shami) आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। साल 2014 में तेज गेंदबाज ने हसीन जहां से निकाह किया था। एक साल बाद उनकी बेटी आयरा का जन्म हुआ। लेकिन 2018 में दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी।

उनकी पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग, दहेज उत्पीड़न आदि जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके लिए पत्नी ने कोलकाता के जादवपुर पुलिस स्टेशन में शमी और उनके के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। हसीन ने मासिक गुजारा भत्ता में करीब 10 लाख रूपए की मांग की थी। लेकिन निचली अदालत में उनकी ये मांग को मजूंरी नहीं मिली थी। अब कोलकाता हाईकोर्ट ने इसपर बड़ा फैसला सुनाया है।

Mohammed Shami को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

कोलकाता हाईकोर्ट ने शमी को पत्नी और बेटी दोनों के लिए हर माह चार लाख रुपए गुजारा भत्ता देने का ऑर्डर दिया। ये बीते साल सालों से लागू की जाएगी। जिसका मतलब है कि अवधि का बकाया जोड़कर शमी को तीन करोड़ रुपए से भी ज्यादा देने होंगे।

पत्नी हसीन जहां को गुजारा भत्ता के लिए देने होंगे इतने करोड़

बता दें कि हाईकोर्ट के जस्टिस अजय कुमार मुखर्जी की बेंच ने बीते दिन यानी 1 जुलाई 2025 को फैसला सुनाया। जिससे जहां पत्नी हसीन के लिए 1.5 लाख तो वहीं बेटी आयरा के लिए 2.5 लाख रुपए हर महीने देने का निर्देश है। ये फैसला हसीन की याचिका पर सुनाया गया है। उन्होंने साल 2023 के निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिसमें शमी को पत्नी को 50 हजार और बेटी को 80 हजार देने का आदेश दिया गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें