Udham Singh Nagar NewsBig News

किच्छा विधायक ने किया प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध, सड़क पर तोड़कर फेंके स्मार्ट मीटर

किच्छा विधायक एक बार फिर स्मार्ट मीटर के विरोध में उतर आए हैं. विधायक की सोमवार को प्रीपेड मीटर लगाने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों से नोंक झोंक हो गई. इस दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ ने स्मार्ट मीटर को बीच सड़क में तोड़कर फेंक दिया.

किच्छा विधायक ने किया प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध

बता दें विद्युत विभाग की टीम सोमवार को शंकर फार्म में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची थी. गांव वालों ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ को फोन कर इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही विधायक तिलकराज बेहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे.

सड़क पर तोड़कर फेंके स्मार्ट मीटर

विधायक ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कार्यवाही का विरोध करते हुए दर्जन भर स्मार्ट मीटर छीनकर सड़क पर ही तोड़ दिए. इस दौरान विधायक ने विद्युत कर्मियों को खरी खोटी सुनाई. विधायक का रौद्र रूप देख कर विद्युत कर्मी स्मार्ट मीटर की कार्यवाही को स्थगित कर वहां से लौट गए.

जबरन नहीं लगने देने स्मार्ट मीटर : विधायक

विधायक ने कहा कि जो उपभोक्ता अपनी मर्जी से स्मार्ट मीटर लगाना चाहता है वह उसका विरोध नही करेंगे. लेकिन जो लोग स्मार्ट मीटर नही लगाना चाहते हैं. वहां किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे. चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े. बता दें किच्छा विधायक इससे पहले भी स्मार्ट मीटर का विरोध कर चुके हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें