Dehradun NewsBig News

नगर आयुक्त के साथ बदतमीजी करना पड़ा भारी, BJP विधायक के खिलाफ केस दर्ज

नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ अभद्रता करने के मामले में भाजपा विधायक महेश जीना की मुश्किलें बढ़ गई है। मामले में सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना सहित चार लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

BJP विधायक के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर नगर निगम के वाहन चालक संघ के सचिव यशपाल सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा विधायक सहित चार लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर आयुक्त और कर्मचारियों से की थी बदतमीजी

सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना ने मंगलवार को नगर निगम में नगर आयुक्त के दफ्तर में जाकर परिचित को टेंडर ना मिलने के कारण जमकर हंगामा किया था। आरोप है कि विधायक महेश जीना ने परिचित का टेंडर निरस्त होने पर पहले कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की। इसके बाद नगर आयुक्त के साथ बदतमीजी और गलीगलौज की थी।

परिचित को टेंडर ना मिलने पर बौखलाए थे विधायक

बता दें हाल ही में नगर निगम की ओर से सहस्रधारा रोड स्थित लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए टेंडर डाले गए थे। टेक्निकल बिड में पांच कंपनियां ही पहुंच पाई थीं। इसमें तीन कंपनियों को मानक पूरा न करने पर बाहर कर दिया था। बताया जा रहा है, इसमें से एक कंपनी सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना के परिचित की थी। टेंडर निरस्त होने से बौखलाए विधायक समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचे थे और नगर आयुक्त के दफ्तर में जाकर उनके साथ गालीगलौज में तक उतर आए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें