Big NewsDehradun News

BJP विधायक के बेटे को नहीं मिला टेंडर, नगर आयुक्त के दफ्तर में घुसकर की बदतमीजी, देखें वीडियो

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेटे को टेंडर न मिलने से गुस्साए बीजेपी विधायक ने नगर आयुक्त के दफ्तर में घुसकर जमकर हंगामा काटा। वीडियो में विधायक नगर आयुक्त के साथ बदतमीजी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

BJP विधायक ने की नगर आयुक्त के दफ्तर में घुसकर बदतमीजी

बेटे को टेंडर ना मिलने से गुस्साए सल्ट विधायक महेश जीना ने ना आव देखा ना ताव। सीधा नगर आयुक्त के दफ्तर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह भाजपा विधायक नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।

टेंडर ना मिलने से गुस्साए विधायक

बता दें सहस्त्रधारा रोड पर ट्रेचिंग ग्राउंड में पुराना कूड़ा निस्तारण को लेकर टेंडर निकले थे। इसके लिए विधायक के बेटे को टेंडर नहीं मिला तो वो गुस्से से तिलमिला गए।

सफाई कर्मचारियों ने किया काम ठप करने का ऐलान

नगर निगम में हंगामे के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने शहरभर में काम ठप करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने कहा कि शहर भर में अब सफाई व्यवस्था और डोर टू डोर कूड़ा उठान का कमा नहीं किया जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें